JharkhandLead NewsRanchi

बसंत सोरेन को राहत, चुनाव आयोग ने जवाब देने के लिए 15 जून तक का समय दिया

Ranchi : विधायक बसंत सोरेन को चुनाव आयोग से राहत मिली है. उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया है. बसंत सोरेन को 30 मई को ही अपना पक्ष रखना था. उन्होंने संशोधित जवाब दाखिल करने के लिए और समय की मांग चुनाव आयोग से की थी. आयोग ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें 15 जून तक का समय दिया है. भाजपा ने उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग करने और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था और इसकी सिकायत राज्यपाल से की थी.

Related Articles

Back to top button