JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बहरागोड़ा में मां मारजोना घाघरा बूढ़ी मां पूजा में विधायक हुए शामिल

Jamshedpur : बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत स्थित घाघरा गांव में मां मारजोना घाघरा बूढ़ी मां पूजा में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने पूजा स्थल पर पूजा अर्चना कर क्षेत्रबासी के लिए सुख, शांति ओर समृद्धि की कामना की. इस दौरान विधायक समीर मोहंती को 12 मोजा के ग्रामीणों ने पूजा स्थल के लिए घेरा बंदी का मांग किया. विधायक ने ग्रामीणों को जल्द ही घेराबंदी करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर झामुमो नेता आशीष गिरी, खीतीश मुंडा, सुब्रतो पानी, कारण सिंह, मंगल सिंह, आकुल सिंह, राधानाथ सिंह, डॉक्टर सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, दिलीप सिंह, सुरेश सिंह, गुरुचरण सिंह, सरोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, शिशिर सिंह, निताई सरदार, लगोई मुर्मू, निर्मल मुर्मू, मुनु सोरेन, पाल सोरेन, गोरा सिंह आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button