Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई पर धारदार हथियार से किया हमला

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में जमीन विवाद को लेकर अनिल कुमार ने अपने भाई नवीन कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका सिन्हा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. नवीन के गले और हाथ में चोट आई है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि वे लोग मानगो डिमना रोड स्थित गोकुल नगर के रहने वाले है. डोबो में पति की पैतृक जमीन है.

आज चांडिल के जोयदा मंदिर में पूजा कर वापस लौटने के दौरान जमीन देखने पहुंचे तभी वहां पति के बड़े भाई अनिल कुमार पहुंच गए और झड़प करने लगे. इसी बीच उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया. प्रियंका सिन्हा ने बताया कि वे तीन भाई है बड़े भाई अनिल कुमार मंझला अजीत शंकर और सबसे छोटा नवीन कुमार है. 6 बीघा जमीन तीनो भाई के बीच बटा हुआ है, बावजूद अनिल कुमार पूरा जमीन हड़पना चाहता है. इसी वजह से कई वर्षों से इनके साथ विवाद चला आ रहा है.

ये भी पढ़ें : परसुडीह नया बस्ती में मुखिया प्रत्याशी और उसके परिवार की गुंडागर्दी से दहशत में है बस्ती वासी, एसएसपी से शिकायत

Related Articles

Back to top button