JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मर्सी हॉस्पिटल के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में मर्सी हॉस्पिटल के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजयुमो जिला प्रवक्ता अमित सिंह उपस्थित हुए. मर्सी हॉस्पिटल के महाप्रबंधक को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया.

इन समस्याओं से कराया गया अवगत

  • सड़क दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में कोई भी प्राथमिक उपचार नहीं किया जाता है, जो नियम अनुसार किसी भी हॉस्पिटल की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है.
  • आपके हॉस्पिटल में स्लम क्षेत्र के आसपास के पिछड़े गांव से काफी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए आते हैं, जिसमें एडमिट चार्ज ₹15000 लगते हैं. जब सभी हॉस्पिटलों में ₹5000 में एडमिट किया जाता है तो आपके यहां क्यों नहीं.
  • स्थानीय युवतियों को नर्स की ट्रेनिंग देकर रोजगार का अवसर प्रदान करें. साफ-सफाई एवं कैंटीन के कार्यों में स्थानीयता को प्राथमिकता दें.
  • हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने जो वनवे रोड बना है उसमें स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है. हॉस्पिटल की ओर से जुस्को प्रबंधन को आगाह किया जाए कि यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए.

जुस्को से की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

हॉस्पिटल महाप्रबंधक ने कहा कि जुस्को ही नहीं सिटी डीएसपी से भी पत्र के माध्यम से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है. पवन अग्रवाल ने कहा कि बारीडीह गोलचक्कर से हनुमान मंदिर तक आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. इस सड़क में एक भी ब्रेकर नहीं है. हमने जुस्को महाप्रबंधक एवं सिटी डीएसपी को भी इस बारे में अवगत करा दिया है. 15 दिनों के अंदर स्पीड ब्रेकर नही बनता है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क जाम कर आंदोलन करेगी.

इसमें मुख्य रूप से पवन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमित सिंह, अमित चौबे, बंटी सिंह, प्रसेनजीत चौधरी एवं बारीडीह के समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़े : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022: तीसरे चरण में धनबाद के 63 पंचायत में 2.71 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Related Articles

Back to top button