JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मानगो पुल की मरम्मत का कार्य पूरा, गुरुवार को नए पुल से पूरी तरह शुरू होगा परिचालन

Jamshedpur : मानगो पुल के मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. टाटा स्टील यूएसआईएल (जुस्को) की ओर से गुरुवार को पुल की मरम्मत कर प्रशासन को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद मानगो पुल से पूरी तरह परिचालन शुरू हो जाने की संभावना है. पुल की मरमत का काम पिछले डेढ़ माह से चल रहा था. इसके पहले पुल के एक लेन की मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया गया था जिसके बाद दूसरे लेन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था. टीम के अनुसार काम को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था पर काम में देरी होने के कारण लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका. बता दे कि बीते डेढ़ माह से पुल की मरम्मत का काम चल रहा है. प्रशासन और टाटा स्टील यूएसआईएल की और से मरम्मत का काम चलाया जा रहा है. इसके लिए यातायात नियमों में बदलाव भी किए गए थे.

Related Articles

Back to top button