JamshedpurJharkhandSaraikela

कांड्रा : नेत्र जांच शिविर आयोजित कर आधुनिक पावर ने दी संस्थापक को श्रद्धांजलि

Saraikela : आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर ने नेत्र जांच शिविर आयोजित कर आधुनिक ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कंपनी की डिस्पेंसरी ‘जीवनदायिनी’ में शुक्रवार को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड और पूर्णिमा नेत्रालय, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुफ्त नेत्र जांच में कुल 49 कर्मचारियों और ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गयी.

पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक रजनीकांत महतो के नेतृत्व में नेत्र जांच की गयी जिसमें उनकी टीम के सदस्य मोहम्मद सबीर और प्रिया सिंह ने सहयोग किया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार मिश्रा, सलाहकार राकेश गुप्ता एवं मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने जांच शिविर में उपस्थित होकर जांच कराने आये लोगों को प्रेरित किया.

इससे पूर्व कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल जी को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर उनको और उनके आदर्शों को शत-शत नमन करते हुए उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार मिश्रा, निदेशक प्रकाश तिवारी एवं सलाहकार राकेश गुप्ता ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

इसे भी पढ़ें: श्रम विभाग के अधिकारियों ने केरल का किया दौरा, “श्रमिक वाणिज्य दूतावास” की स्थापना पर हुई बात

Related Articles

Back to top button