
Ranchi: श्रम विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल श्रम सचिव प्रवीण टोप्पो के नेतृत्व में केरल का दौरा किया. इस दौरान श्रम विभाग के प्रतिनिधियों ने सुरक्षित प्रवास को सुनिश्चित करने के लिए “श्रमिक वाणिज्य दूतावास” की स्थापना के माध्यम से राज्यों के बीच एक मजबूत समन्वय तंत्र की आवश्यकता को साझा किया. यह समन्वय दोनों राज्यों को एक डेटाबेस चलाने में मदद करेगी. ताकि, झारखंड के श्रमिक जो केरल में काम कर रहे हैं, उन्हें सब सुविधाएं मिल सके.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS निधि छिब्बर CBSE की अध्यक्ष नियुक्त
झारखण्ड के प्रयासों की हो रही सराहना
केरल सरकार के अधिकारियों ने प्रवासन संकट को कम करने और प्रवास को मुख्यधारा में लाने के लिए श्रमिकों और कामगारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. मालूम हो कि एसआरएमआई की टीम के सदस्य झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए डेटा संचालित नीति ढांचे को विकसित के लिये जिलों, गंतव्य राज्यों और सीएसओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेंद्रम में प्रवासी सुविधा केंद्र (श्रमिक बंधु सेवा केंद्र) और केरल सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित पेरुंबवूर, मुन्नार में चाय बागानों और एर्नाकुलम में मछली प्रसंस्करण इकाइयों का दौरा किया एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रमिकों के साथ बातचीत की.
प्रतिनिधिमंडल ने केरल में सीएमआईडी द्वारा संचालित केंद्रों का दौरा किया. सीएमआईडी, सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवासन पहल (एसआरएमआई) का पार्टनर है.
इसे भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट पहुंचीं तेज प्रताप की पत्नी, गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग




