
Ranchi : आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. गुरुवार को बैंक कर्मियों को पूजा सिंघल प्रकरण में कुल 4700 रुपये नकली बरामद हुए हैं. नकली नोट बरामद होने से मुश्किलें और बढ़ेंगी. नकली नोटों का जवाब भी पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को देना होगा. आशंका जतायी जा रही है कि 4700 से अधिक नकली नोट बरामद किये गये हैं.
आपको बता दें कि झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की थी. छापेमारी की प्रक्रिया पूरे 14 घंटे से ऊपर तक चली थी. छापेमारी के दौरान बूटी मोड़ स्थित सीए सुमन कुमार के आवास से 17.50 करोड़ रुपये बरमद हुए थे.
इसे भी पढ़ें:योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य, पढ़ाई से पहले हर दिन होगा जन-गण-मन
पैसे को लेकर सीए ने बदला अपना बयान, बोला- सारा पैसा मैम का है
सीए सुमन कुमार सिंह अपने बयानों से बार-बार मुकर रहे हैं. ईडी की पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये पूरे रुपये आइएएस पूजा सिंघल के हैं. सीए सुमन कुमार सिंह हर रोज अपने बयानों से मुकर रहे हैं. आपको बता दें कि गुरुवार को सीए सुमन कुमार सिंह को कोर्ट ने 4 दिन के औऱ रिमांड पर भेजा है.
ऐसे में अब 16 मई तक आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह से पूछताछ की जायेगी. इस पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.




