
Ranchi : पल्स अस्पताल की जमीन से संबंधित फाइल अब तक नहीं मिल पायी है. फाइल की तलाश में अपर समाहर्ता कार्यालय में तकरीबन सभी फाइलों को खंगाला जा रहा है. रिपोर्ट तलाशने के लिए दो टीम भी बनायी गयी है. अपर समाहर्ता स्तर के दो पूर्व पदाधिकारियों से भी इसकी जानकारी मांगी गयी है. बताया जाता है कि फाइल को ढूंढ़ने के लिए बड़गाई अंचल के भी कर्मचारियों को भी बुलाया गया था. एक महिला कर्मचारी को भी फाइल की खोज के लिए बुलाया गया है. रांची डीसी छवि रंजन ने दो दिन पहले जांच रिपोर्ट मांगी है.
उपायुक्त के आदेश के बाद अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने अपने कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को फाइल ढूंढने का काम दिया था, लेकिन अभी तक जमीन से संबंधित फाइल हाथ नहीं लगी है.
इसे भी पढ़ें:रांची नगर निगम के टेंडर में गड़बड़ी, मुख्यमंत्री से की शिकायत
फाइल खोजने का जिम्मा दो टीम को दिया गया है. टीम कार्यालय के राजस्व शाखा की सभी पुरानी फाइलें की तलाश कर रही है. जिन बंडलों में जांच रिपोर्ट की फाइलें सुरक्षित रखी जाती हैं, उसमें अब सिर्फ दो बंडल की ही जांच रह गयी है.
चर्चा है कि पल्स अस्पताल की जमीन की जांच के संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं मिला था. बावजूद इसके तत्कालीन बड़गाईं सीओ और तत्कालीन अपर समाहर्ता ने इसकी जांच रिपोर्ट तैयार की थी. लेकिन उसके बाद फाइल का क्या हुआ किसी को पता नहीं.
इसे भी पढ़ें:आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने Ranil Wickremesinghe




