Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime News : धालभूमगढ़-कोकपड़ा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया प्रेमी युगल का शव

Ghatshila : धालभूमगढ़-कोकपड़ा स्टेशन के बीच रविवार को लोयला स्कूल भवन के पीछे रेलवे ट्रैक से प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना पर रेल पुलिस के एएसआई चंद्रशेखर महतो एवं धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार, एएसआई केडी राम व जयप्रकाश यादव सभी घटनास्थल पहुंचे. यहां घटनास्थल पर नाबालिग किशोरी के शव के पास से स्कूल बैग बरामद हुआ है. जिसमें से नरसिंहगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय का आई कार्ड और कॉपी किताब पाया गया. वहीं युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान लक्ष्मण सोरेन के रूप में किया गया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

परीक्षा देने की बात कह गुरुवार को घर से गयी थी नाबालिग

इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की सूचना परिजनों को दी. घटना के संबंध में नाबालिग के पिता मेघाराय किस्कू ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा थी. गुरुवार की सुबह परीक्षा देने की बात कहकर स्कूल गयी थी. इसके बाद वापस घर नहीं लौटी. पता लगाया गया, तो पता चला कि चारचक्का गांव का रहने वाला लक्ष्मण सोरेन उसे अपने साथ भगा कर ले गया है. जिसकी सूचना उन्होंने धालभूमगढ़ थाना को दी थी.

पहले भी घर से भाग गये थे प्रेमी युगल

नाबालिग के पिता ने बताया कि दोनों का प्रेम संबंध पहले से चल रहा था. इससे पहले भी दोनों घर से भाग गये थे. इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर शादी नहीं करने को कहा गया था, क्योंकि रिश्ते में दोनों भाई बहन लगते थे. जिस कारण दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया गया था. मृतक लक्ष्मण सोरेन के पिता माघा सोरेन ने बताया कि उनका बेटा कश्मीर में काम कर रहा था. 10 दिन पूर्व ही वह घर लौटा था. इसके बाद दोनों ने संपर्क साधा और घटना को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सीतारामडेरा में ग्रॉसरी दुकान का छत काटकर लाखों की चोरी

Related Articles

Back to top button