
Ranchi: झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना इलाके में कल देर रात को प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना बरडीहा थाना के जत्रो बंजारी गांव की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरडीहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रेम प्रसंग की वजह से लड़की के घरवाले काफी परेशान थे. परिवार वालों के काफी समझाने के बावजूद युवक नहीं मान रहा था. जिसके बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई. इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.




