
News Wing Desk : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में विज्ञापन संख्या गेल / ओपन / एमआईएससी / 6/2018 माध्यम से ई -1 और ई -2 ग्रेड में 176 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीनियर इंजीनियर लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार से 1लाख 20 हज़ार तक वेतन दिया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि – 12 दिसंबर 2018, सुबह 11:00 बजे से
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2018, शाम 06:00 बजे तक
पदों का विवरण:
ई -1 और ई -2 ग्रेड – 176 पद
- केमिकल
- इंस्ट्रुमेंटेशन
- मकैनिकल
- कांट्रेक्ट एंड प्रोक्योरमेंट
- कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन
- बीआईएस
- फायर एंड सेफ्टी
- सिविल
- एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग,
- इलेक्ट्रीकल
- टेलीकॉम / टेलीमेटरी
- मार्केटिंग
- फाइनेंस
- ह्यूमन रिसोर्स
- कानून
- लॉ
- लेबोरेट्री
- ऑफिशियल लेंग्वेज
शैक्षिक योग्यता
सीनियर इंजीनियर केमिकल के लिए केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी ब्रांच में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग डिग्री हो. सीनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल / प्रोडक्शन / प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल / मेन्यूफेक्चरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग स्नातक. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना लिंक www.gailonline.com देख सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार गेल वेबसाइट www.gailonline.com के ‘करियर’ ऑप्शन में जाकर 12 दिसंबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक 06:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.




