
Ranchi: ईडी ने खान सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह को आज पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. ईडी सुमन कुमार सिंह से 5 दिनों तक लगातार पूछताछ करेगी. मालूम हो कि एक दिन पूर्व ईडी ने सुमन कुमार सिंह को देर शाम में न्यायालय में पेश किया था. जिसके बाद एक दिन के लिए जेल भेज दिया था.
आपको बता दें कि मनरेगा घोटाला मामले में झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी और खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. ईडी की छापेमारी के दौरान सीए सुमन कुमार सिंह के घर से 17 करोड़ 60 लाख की बरामदगी हुई थी. जिसके बाद पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था.




