JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च गोलचक्कर के पास 4 मई को सड़क दुर्घटना में घायल मो. कैफ की शनिवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई. घटना के बाद कैफ को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इस घटना में कैफ के साथी निशांत और साहिल को भी चोट आई थी. मृतक के शव को टीएमएच के शव गृह में रखा गया है. बता दे कि बुलेट पर सवार होकर कैफ अपने साथी निशांत और साहिल के साथ जा रहा था. बेल्डीह गोलचक्कर के पास बुलेट की टक्कर स्कूटी से हो गई. घटना में स्कूटी सवार सोएब और उमर खान भी घायल हुए थे. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया था.

ये भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रेमिका के नानी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Related Articles

Back to top button