
Ranchi: हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा. इसके लिए एसोसिएशन की ओर से कोर्ट में आइए दायर किया गया था. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तय समय पर चुनाव करने का आदेश दिया. मामले में एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता धीरज कुमार ने पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि मामले में अब याचिका वापस ले ली गई है. चुनाव 12 मई को ही होगा. वहीं बार काउंसिल ने वोर्टस लिस्ट भी एसोसिएशन को भेज दी है. सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व एस एन प्रसाद की अदालत में हुई.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Weather Update: फिलहाल जमशेदपुर का मौसम रहेगा खुशनुमा, 8 मई को होगी जोरदार बारिश




