
Nawada : जिले के रजौली थाना क्षेत्र सवैयाटांड़ पंचायत की चटकरी स्थित शारदा अभ्रक खदान में चाल धंसने से मंगलवार को एक किशोर मजदूर की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए पास के झारखंड के कोडरमा ले जाया गया है. मृतक की पहचान कृष्णा चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र नीरज चौधरी के रूप में हुई है. घायलों में गुड़िया देवी और पति मनु चौधरी शामिल हैं.
मृतक किशोर व घायल दंपती झारखंड राज्य के ही कोडरमा जिले के जौनपुर गांव के निवासी बताये गये हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : Jodhpur में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, BJP विधायक के घर के बाहर कई बाइकें फूंकी
सूचना के बाद रजौली के थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. उन्होंने, जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कही है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में अवैध अभ्रक खनन की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दो घटनाएं शारदा माइंस में हुईं. कुछ दिनों पूर्व ही अवैध विस्फोट से एक मजदूर का हाथ-पैर उड़ गया था. वहीं एक घटना भानेखाप माइंस में हुई है, जिसमें एक बच्ची की मौत हुई थी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काठमांडू के मशहूर PUB में नजर आये राहुल गांधी, BJP ने घेरा, देखें VIDEO




