JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स में मरीज के खाने में मिला कीड़ा, एजेंसी ने कहा- नाम खराब करने की साजिश

Ranchi : रिम्स में मरीज के खाने में कीड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में जब मरीज के परिजन ने दोपहर में दिया गया खाना खोला तो उसमें कीड़ा मिला. इसके बाद परिजनों ने खाना तत्काल लौटा दिया. बताते चलें कि पिछले महीने ही रिम्स प्रबंधन ने मरीजों को पैक्ड खाना उपलब्ध कराने के लिए टेंडर के माध्यम से जिम्मेवारी प्राइवेट एजेंसी जाना इंटरप्राइजेज को दी है.

इसे भी पढ़ें :BJP मंत्रियों के बाद JDU के मंत्री भी लगा रहे दरबार, पहले दिन ही मंत्री लेसी सिंह ने ली अफसरों की क्लास

वहीं इस मामले में जब एजेंसी से संपर्क किया गया तो एजेंसी के मैनेजर का कहना था कि वे लोग हाइजेनिक खाना मरीजों को परोस रहे हैं. अबतक मरीजों की ओर से कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली थी. किसी ने जानबूझ कर एजेंसी का नाम खराब करने की साजिश की है. चूंकि टेंडर मिलने के बाद से ही उनकी एजेंसी को बदनाम करने के प्रयास में कुछ लोग जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : भारत पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, ISI ने ट्रेंड लड़ाकों को सौंपा ‘सुसाइडल मिशन’

Related Articles

Back to top button