
Jharkhand News : जून माह में रातू एलिवेटेड रोड का निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. अगले माह डेट अपॉइन्मेंट होगा, जिसमें यह तय होगा कि यह योजना कितने साल में सरकार को हैंडओवर किया जायेगा. SOIL TESTING का काम शुरू हो गया है. एलिवेटेड का काम हरियाणा की कंपनी केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है.
इस प्रोजेक्ट के लिए 80 प्रतिशत जमीन उपलब्ध
इस प्रोजेक्ट के लिए 80 प्रतिशत जमीन उपलब्ध है. इस प्रोजेक्ट में नागाबाबा खटाल के पास राजभवन की थोड़ी जमीन लेनी होगी. जानकारी के अनुसार काम शुरू करने के पहले ट्रैफिक की स्थिति का आकलन कराया जायेगा. एलिवेटेड रोड के निर्माण में करीब 291 करोड़ रुपये लागत आयेगी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand NEWS : टास्क फोर्स लगाएगी TB पर ब्रेक, तेजी से बढ़े कोरोना के मरीज
10 कंपनियों ने टेंडर में लिया था हिस्सा
इस प्रोजेक्ट के लिए 10 कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया था. टेंडर में शर्त यह भी है कि कंपनी को 10 साल तक एलिवेटेड रोड का मेंटेनेंस भी करना होगा. NHAI मुख्यालय ने टेंडर फाइनल कर दिया है.
430.71 करोड़ टेंडर जारी किया लेकिन, काम 291 करोड़ में हुआ आवंटित, जानें क्यों ?
430.71 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन कंपनियों के बीच रेट कंपीटिशन होने के कारण काफी नीचे रेट पर इसे 291 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया. जमीन आदि के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया गया है.
इसे भी पढ़ें : साहेबगंज जिले में दो अलग-अलग जगहों पर मिले 2 शव, जांच में जुटी पुलिस
फोर लेन का होगा एलिवेटेड रोड
एलिवेटेड रोड फोर लेन का होगा. जाकिर हुसैन पार्क से रातू रोड चौक होते हुए पिस्का मोड़ तक फोर लेन का एलिवेटेड रोड होगा, जो एनएच 75 पर पंडरा रोड में आगे तक जायेगा. वहीं पिस्का मोड़ से एनएच 23 पर टू लेन का रैंप बनेगा. एनएच 23 यानी इटकी जानेवाले रोड से वाहन टू लेन के अप एंड डाउन रैंप का इस्तेमाल कर सकेंगे. उन्हें पिस्का मोड़ आने की जरूरत नहीं होगी. रातू रोड चौराहा के पास अत्यधिक ट्रैफिक को देखते हुए सिंगल रैंप बनाया जायेगा. यहां से वाहनों या लोगों के एलिवेटेड रोड पर चढ़ने की व्यवस्था होगी.
तीन किमी में बनेगा कॉरिडोर
रातू एलिवेटेड रोड को तीन किमी के कॉरिडोर में बनाया जाएगा. इससे दो नेशनल हाईवे भी जुड़ेंगे. इसका एक हिस्सा पिस्का मोड़ चौक से इटकी रोड की तरफ और दूसरा हिस्सा सर्ड की ओर मिलाया जाएगा. फ्लाईओवर बनने के बाद NH-75 के रातू-पंडरा से आने वाले वाहन व NH-23 के इटकी रोड-बेड़ो की तरफ से आने वाले वाहन सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर से होकर रोड पार करते हुए कचहरी-मेन रोड की ओर जा सकेंगे. उन्हें जाम में नहीं फंसना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें : बिजली संकट : 165 थर्मल पावर प्लांट्स में से 56 के पास 10 फीसदी ही कोयला शेष




