
Ranchi: झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. पहला शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक खलिहान में मिला है जो बुजुर्ग का है.
वहीं राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों मौतें वज्रपात की चपेट में आने से हुई हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : पुराने जर्जर आवास की जगह नये आवास देने का विचार, जल्द होगी अनुश्रवण समिति की बैठक




