Corona_UpdatesLead NewsNationalNEWS

Corona Update: डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 2,483 नए केस, 15,636 हुए एक्टिव मरीज

New Delhi: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 1970 लोगों ने कोरोना को हराया है. कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर करीब 4,30,62,569 तक पहुंच गई है. इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,636 हो गई है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.55 फीसदी तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार की शाम तक देश में कोरोना की वैक्सीन 1,87,95,76,423 खुराक लगा दी गई है.

कोरोना महामारी की संभावित चौथी लहर के दौरान भारत की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों के आंकड़े 1000 के पार पहुंच गए हैं. सोमवार की शाम तक पिछले 24 घटों के दौरान दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या 1011 दर्ज की गई. इससे पहले रविवार को कोरोना 1,083 नये मामले दर्ज किए गए थे. हालांकि, इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित एक मरीज हो गई है.

इसे भी पढ़ें:Twitter Takeover: Elon Musk का हुआ Twitter, 44 बिलियन डॉलर में बिक गई कंपनी

Related Articles

Back to top button