
Giridih : गिरिडीह के पचंबा के हटिया रोड में दो समुदायों के बीच हुए पथराव और मारपीट की घटना के दूसरे दिन शनिवार को पचंबा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. लेकिन इस मामले में यहां पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि जीतू साहू उन छह में से एक आरोपी है, जिसे पुलिस ने जेल भेजा है. उसी ने पचंबा थाना में आवेदन देकर दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया. वहीं दूसरे समुदाय के जिस युवक मो. नवाज ने केस दर्ज कराया. उसे पचंबा पुलिस ने गिरफ्तार तक नहीं किया, जबकि नवाज भी पथराव करने में शामिल था और यह वायरल वीडियो में नजर भी आ रहा है. इधर पुलिस ने जिन छह आरोपियों को जेल भेजा, उसमें मो. जावेद, मो. राजा, जीतू साहू, सागर साहू, मो. एहतेशाम और रॉकी साहु शामिल हैं.

पचंबा थाना को दोनों समुदाय के युवकों ने एक-दूसरे पर मारपीट, अपशब्द और पथराव करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया. इस दौरान पचंबा पुलिस ने दोनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 164/2022 और 165/2022 दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को देर शाम जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:5 रुपये के लिए मां ने अपने दो बच्चों संग जहर खाकर की खुदकुशी
गुरुवार की देर शाम हटिया रोड के उसी गोलगप्पा दुकान में कुछ महिलाएं और युवतियां गोलगप्पा खा रही थीं. इसी दौरान उधर से गुजर रहे कुछ युवकों ने महिलाओं और युवतियां पर अश्लील फब्तियां कसीं. तो गोलगप्पा दुकानदार ने जब डांट कर भगाया, तो गोलगप्पा दुकान के बगल वाले चूड़ी दुकान के मालिक जीतू साहू ने उन मनचले लड़कों को डांटा.
तो गुरुवार की शाम सभी आरोपी युवक वहां से खिसक गये. लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार युवकों की एक टोली अपने कुछ साथियों के साथ अचानक वहां पहुंची और चूड़ी दुकानदान जीतू समेत कुछ युवकों के साथ मारपीट की और अपशब्द बोलना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद यादव को हाजीपुर कोर्ट से मिली बेल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातीय टिप्पणी करने पर दर्ज हुआ था केस
इस मामले में विवाद इतना बढ़ा कि मामला दोनों ओर पथराव तक पहुंच गया. और जम कर पथराव हुआ. जिससे वहां कुछ पल के लिए भगदड़ मच गयी. घटना के दौरान ही हटिया रोड के स्थानीय लोगों ने कहा कि जब गुरुवार की देर शाम ही विवाद खत्म हो चुका था, तो शुक्रवार को पथराव क्यों हुआ.
स्थानीय लोगों ने दो समुदाय के इस पथराव की घटना को एक साजिश बताया और कहा कि इलाके के कुछ जमीन माफिया माहौल को खराब करने के प्रयास में हैं. वहीं पथराव की घटना के कुछ घंटे बाद दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस पूरी तरह से हेमंत के साथ खड़ी हैः अविनाश पांडेय




