
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गांवों में शनिवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता जमशेदपुर के निर्देशानुसार एसडीओ विजय घोष के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर बिजली चोरी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया जिसमें गमारिया गांव के सुनाराम मुर्मू पर 16,560 रुपया, लालसाई गांव के उत्तम मंगल पर 16,200 रुपया, पचांडो गांव के सुबोध साहू पर 5184 रुपया, तेंतुल डांगा गांव के गोबर्धन मुंडा व सुनील मुंडा पर 5184 रुपया व 4968 रुपया जुर्माना लगाया गया. सबों के खिलाफ बरसोल थाना में एसडीओ बिजय घोष के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : सोनारी सड़क दुर्घटना में मृतक की हुई पहचान, आदित्यपुर का रहनेवाला था दिलीप लाल खत्री




