Education & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur News : एनटीटीएफ गोलमुरी के 34 छात्रों को वॉल्वो कंपनी ने 2.8 लाख के पैकेज में किया लॉक

Jamshedpur : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर, एनटीटीएफ में वॉल्वो आयशर कंपनी के द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमें 34 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए लॉक किया गया. सर्वप्रथम कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया गया, फिर छात्रों की तकनीकी क्षमता को परखा गया. उपयुक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 34 छात्रों को एक मल्टी-ब्रांड, मल्टी-डिवीजन कंपनी वॉल्वो आयशर द्वारा चयनित किया गया. छात्रों की इस सफलता और मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है. सभी चयनित छात्र बैच 2019-22 के फाइनल इयर के हैं. सभी छात्रों को वॉल्वो कंपनी द्वारा 2.8 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया है.

मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच के 20 छात्रों को किया लॉक
वॉल्वो आयशर कंपनी ने एनटीटीएफ के मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच के 20 छात्रों, जिसमें सुशांत कुमार, शयन, अविनाश कुमार राणा, अभिषेक महाराणा, आकांक्षा सिंह, आकाश, आकाश गुप्ता, अक्षय सडेरा, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीष मोहंती, साहिल गुप्ता, तानिम बानो, अमन सिंह, अनिर्बन, जितेनश्री हर्ष, मेघा कुमारी, पराग पराशर, सुशील सिंह का चयन हुआ.

टूल एंड डाई ब्रांच से 5 छात्रों को किया लॉक
इधर, टूल एंड डाई इंजीनियरिंग ब्रांच से 5 छात्रों, जिसमें अमन कुमार, शशि सिंह, शाहिल झा, विवेक चौधरी, सुजीत दत्ता एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से पूजा सिंह, सोनल, स्नेहा, स् पल्लवी, सुभोजित, डीडी मोहित, आंचल कुमार को चुना गया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।सभी प्रशिक्षक गण छात्रों के परिश्रम एवं सफलता से अत्यंत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं.

शिक्षकों व प्रशिक्षकों ने छात्रों को दी बधाई
इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया. रमेश राय, आशीष, अयान, पंकज, ज्योति आदि प्रशिक्षक ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी. प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur News : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बीएस-6 वाहनों को 5 वर्षों के लिए पीयूसी प्रमाण पत्र से छूट देने की उठायी मांग, केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

Related Articles

Back to top button