
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसूडीह थाना इलाके के नामोटोला में संचालित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी रामकृष्ण मिश्रा को न्यायालय ने बरी कर दिया. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे पांच संजय कुमार उपाध्याय ने आरोपी को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया. मामला 26 अक्टूबर 2018 का है. मामले में हास्टल में रहनेवाली यूकेजी की छह वर्षीय छात्रा के परिजनों ने रामकृष्ण पर आरोप लगाया था.
रामकृष्ण स्कूल के प्रिंसिपल का भाई है. मामला तब उजागर हुआ था जब बच्ची दुर्गापूजा के दौरान अपने घर गई, पर छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस स्कूल नहीं जाना चाहती थी. बाद में बच्ची ने पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों ने परसूडीह थाना में मामला दर्ज कराया था. वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया था कि बच्ची की फीस बाकी थी. फीस मांगने पर ही उनपर इस तरह का आरोप लगाया गया है.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : गोविंदपुर से लापता हिलटॉप स्कूल का छात्र टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला, पड़ोसियों ने घर पहुंचाया




