
Palamu : भारतीय प्रसारण निगम अंतर्गत दूरदर्शन केन्द्र डालटनगंज का स्टूडियो अब पलामू के लोगों को किराये पर उपलब्ध होगा. प्रसार भारती ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है. प्रसार भारती के पत्र के आलोक में डालटनगंज दूरदर्शन केन्द्र के सहायक अभियंता अब्दुल क्यूम ने शहर के कई संगठनों को पत्र लिखकर स्टूडियो को किराये पर लेने का आग्रह किया है.
क्या लिखा है पत्र में

उन्होंने जारी पत्र में फिल्म निमार्ताओं या कला के क्षेत्र में रूचि रखने वाले वैसे संगठन जो इस स्टूडियो का इस्तेमाल किराये में कर सकते हैं वे अपना प्रस्ताव डालटनगंज दूरर्दशन केन्द्र को समर्पित करें. उन्होंने कहा कि प्रसार भारती मुख्यालय नई दिल्ली ने झारखंड के डालटनगंज स्टेशन को इसके लिए चुना है.
डालटनगंज दूरदर्शन केन्द्र के सहायक अभियंता अब्दूल क्यूम ने विभिन्न संगठनों के लिखे पत्र में कहा है कि दूरदर्शन डालटनगंज में स्टूडियो किराया पर उपलब्ध है. इसमें प्रतिघंटा या प्रतिदिन के लिए भी टैरिफ उपलब्ध है. इस टैरिफ में दो एचडी कैमरा उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि इस स्टूडियम में रिकॉडिंग फर्मेट बीआरडी उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि स्टूडियो का कुल एरिया 49 स्क्वायर मीटर है. उन्होंने कहा है कि इच्छुक लोग दूरदर्शन डालटनगंज केन्द्र में अपने प्रस्ताव के साथ संपर्क कर सकते हैं.
बताते चलें कि डालटनगंज दूरदर्शन केन्द्र की स्थापना कार्यक्रम निर्माण सुविधा के ली की गयी थी. 25 जून 1995 को देश के केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल कामख्या प्रसाद सिंह देव ने इसका उद्घाटन किया था. दूरदर्शन केन्द्र को खोलने में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. देश में ऐसे कुल 28 दूरदर्शन के केन्द्र हैं, जहां ये सुविधा अब उपलब्ध करायी गयी है. ये 28 स्टेशन भी कार्यक्रम निर्माण सुविधा के तहत जनता को समर्पित किए गए थे.
इसे भी पढ़ें :RANCHI NEWS : 2500 चापाकल, 1324 मिनी एचवाईडीटी और 170 एचवाईडीटी से बुझाएंगे राजधानी की प्यास




