Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : गोविंदपुर से लापता हिलटॉप स्कूल का छात्र टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला, पड़ोसियों ने घर पहुंचाया

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटा गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी से मंगलवार को लापता हुए आदर्श शुक्ला को गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया गया. जयशंकर शुक्ला का पुत्र आदर्श शुक्ला हिलटॉप स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है. 19 अप्रैल की शाम सात बजे से वह दोस्त से मिलकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से कहीं चला गया था.

अगले दिन परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी कि इसी बीच आदर्श को स्टेशन से बरामद कर लिया गया. आदर्श को एक पड़ोसी ने देखा. वह अपने घर में शादी समारोह में शरीक होने आये मेहमानों को रिसीव करने टाटानगर स्टेशन आये थे, तभी प्लेटफॉर्म पर बैठे आदर्श पर उनकी नजर पड़ गयी. उन्होंने जय शंकर शुक्ला को सूचना दी और आदर्श को अपने साथ घर लेकर आये. घर आने के बाद आदर्श डरा-सहमा हुआ है. उसके आने से घर वालों ने राहत की सांस ली है. आदर्श के पिता गोविंदपुर में राजेंद्र इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Government Gift : सरकारी अस्पतालों में जन्म लेनेवाली बच्चियों को म‍िलेगा बेबी केयर किट, ये है खास मकसद

Related Articles

Back to top button