JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड में गर्म हवाओं का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, सावधानी बरतने का निर्देश

Ranchi: राजधानी रांची समेत राज्यभर में गर्म हवाओं (लू) का कहर जारी है. दिन चढ़ते ही सूरज जला रहा है. वहीं दिन में हीट वेव के कारण लोग झुलस रहे है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. इससे होने वाले दुष्प्रभाव और सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए है. जिससे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. वहीं 104 हेल्थ हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर डॉक्टर से सलाह ले सकते है. इसके अलावा सभी हॉस्पिटल्स में भी मरीजों के लिए बेड तैयार रखे गए है. बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 44.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है. जबकि रांची में भी अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा. कई जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: दिव्यांगता UDID कार्ड निर्गत करने को लेकर उपायुक्त ने दिये निर्देश

ओआरएस घोल बनाकर पिए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि ओआरएस का पैकेट सरकारी हॉस्पिटलों में फ्री में उपलब्ध है. साफ बर्तन में एक लीटर पानी (साधारण ग्लास से पांच ग्लास) में ओआरएस का एक पूरा पैकेट घोल दें. बच्चों को अगर कोई परेशानी हो तो तैयार किए गए ओआरएस घोल को कुछ-कुछ अंतराल पर चम्मच से देते रहें. वहीं वयस्क इसे जरूरत के हिसाब से ले सकते है. बनाए गए ओआरएस घोल को 24 घंटे के बाद उपयोग न करें.

इन बातों का रखें ध्यान

• गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं
• घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें
• लू लग जाने पर उस व्यक्ति को छांव में लिटा दें
• अगर उसके कपड़े फीटिंग हों तो उसे ढिला कर दें अथवा हटा दें
• ठंडे गिले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं
• लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी हेल्थ सेंटर पर ले जाएं

ये है लक्षण

• शरीर में पानी की कमी
• उल्टी, तेज बुखार
• कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना
• हार्ट अटैक, स्ट्रोक
• कार्डियोवैस्कुलर कांप्लीकेशन

इसे भी पढ़ें :  अब मॉनसून में नहीं सताएगा हटिया डैम के फाटक टूटने का खतरा, मरम्मत का काम शुरू

रेगुलर इन चीजों का करें इस्तेमाल

• नमक-चीनी का घोल
• तरबूज
• खरबूज
• छाछ
• नींबू पानी
• आम का शर्बत
• लस्सी
• ककड़ी
• खीरा

ये बरते सावधानी

• हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहने
• धूप का चश्मा इस्तेमाल करे
• सम्भव हो तो तौलिया/गमछा रखे
• जूते/चप्पल पहनकर ही बाहर जाए

इसे भी पढ़ें : 2016 में जेटेट पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, प्राथमिक-मध्य विद्यालयों की शिक्षक नियुक्ति में मिलेगी प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button