
Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में अध्ययनरत सत्र 2019-22 के विद्यार्थियों ने परीक्षा कराने की मांग को लेकर गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है.
प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया है कि सभी छात्र वर्तमान में सेमेस्टर 3 में है. वहीं सेमेस्टर 3 का सिलेबस लगभग पूरा होने वाला है. ऐसे में सभी छात्र परीक्षा देने के लिए तैयार हैं. नियमानुसार सभी छात्रों को वर्तमान में सेमेस्टर 5 में होना चाहिए था, लेकिन कोविड के कारण से इसमें विलंब हुआ है. छात्रों ने मांग की कि अब जो समय बचा है, उसका सदुपयोग होना चाहिए.
विद्यार्थियों द्वारा अनुरोध किया गया कि सभी छात्रों को सेमेस्टर 3 का परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाये. क्योंकि, सत्र पहले से करीब डेढ़ साल बिलंब चल रहा है. इसपर प्राचार्य जितेंद्र कुमार की ओर से सकारात्मक पहल करने की बात कही गयी है. इस दौरान प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अमर तिवारी, सुदीप चौधरी, निरंजन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजीव, सपन कोमल, सुजाता आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में गर्म हवाओं का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, सावधानी बरतने का निर्देश




