
Nalanda : जिले में दो गुटों के बीच बुधवार को वर्चस्व को लेकर फायरिंग और पथराव हुआ है. इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामला जिले के बिहार थाना क्षेत्र के सकुन्त मोहल्ले का है. वहीं मौके पर पुलिस कैंप कर रही, स्थिति नियंत्रण में है.
जानकारी के अनुसार सकुन्त मोहल्ले में दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था. इस दौरान एक गुट के लोग बचने के लिए सड़क से भाग कर एक धर्मस्थल में चले गये. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी और गोलीबारी हो रही थी.
इसे भी पढ़ें:दरभंगा में कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की हत्या मामले में 7 महिलाओं को सुनायी आजीवन कारावास की सजा
वहीं बवाल के दौरान कई लोग धर्मस्थल में फंस गये. युवक को पता चला कि उनके पिता भी वहां फंसे हुए हैं. वह अपने पिता को लाने के लिए पहुंचा ही था कि वह गोलीबारी का शिकार होकर घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी है. इसके बाद स्थानीय लोग किसी तरह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये.
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:बिहार एसटीएफ ने आरा स्टेशन से दो कुख्यात हथियार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद




