BiharCrime News

सीतामढ़ी में पूर्व मंत्री के निजी सचिव की गोली मार कर हत्या

Sitamadhi : जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रकाश सिंह के निजी सचिव राहुल कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह के निजी सचिव राहुल कुमार अपने घर पर सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेग गांव में थे. तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे उनकी मौक पर मौत हो गयी.

राहुल कुमार को गोली मारे जाने की सूचना थोड़ी देर में ही पूरे इलाके में फैल गयी. सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गये. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

Related Articles

Back to top button