JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Election: मुसाबनी और घाटशिला से लक्ष्‍मी मुर्मू एवं राजू कर्मकार ने जिला परिषद सदस्‍य के ल‍िए क‍िया नामांकन

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिल हुआ. इस दौरान मुसाबनी अंश 19 से प्रत्याशी लक्ष्मी मुर्मू एवं घाटशिला अंश 17 से राजू कर्मकार ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया.

गौरतलब हो कि इससे पूर्व मुसाबनी अंश 19 से जिला परिषद सदस्य रहे आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू की पत्नी लक्ष्मी मुर्मू मुसाबनी अंश 19 से प्रत्याशी हैं. वे इस बार महिला सीट होने के कारण अपनी किस्मत आजमा रही है. नामांकन करने में मुख्य रूप से प्रत्याशियों संग जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, स्वप्न कुमार सिंहदेव, बुधेश्वर मुर्मू, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, अशोक पांडेय, धनेश कर्मकार, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राकेश मुर्मू, रवि सिंह, फागू सोरेन, सुखलाल मुर्मू, बिरेन सामंत, ज्योत्स्ना माहाली, कौशल्या महाली, पद्मिनी महाली, सुभाषिनी महाली आदि उपस्थित थे.

क्षेत्र में रूके हुए कार्यों को पूरा करने का संकल्प

जिला परिषद रहे बुधेश्वर मुर्मू ने बताया कि जनता के लिए किये गये कार्यों और कम समय में मिली पहचान से वह क्षेत्र में रूके हुए कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे थे. अब तो पत्नी का सहयोग भी मिल गया है. इससे और बेहतर कार्य होगा. निश्चित ही मेरे कार्यों की अग्नि परीक्षा के रूप में जनता का प्यार, दुलार, और आशीर्वाद हमको और हमारे परिवार को मिलेगा और पुनः जनता के बीच में सेवा करने का अवसर मिलेगा. इसी आशा और विश्वास के साथ आज नामांकन दाखिल किया है.

जनता की सुविधाओं के लिए लगातार करता रहूंगा प्रयास

घाटशिला अंश 17 के जिला परिषद रहे राजू कर्मकार ने बताया कि पूर्व में भी जनता के बीच छोटे-छोटे विषयों (नाली, सड़क, पानी-बिजली) जैसे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने और उसे धरातल पर उतारने का सतत प्रयास करने की बदौलत जनता का प्यार हमें मिलता रहा है. इस बार भी जनता का प्यार-दुलार और आशीर्वाद जरूर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा मामले में सुनवाई टली, परिणाम पर रोक जारी

Related Articles

Back to top button