JharkhandLead NewsNEWSRanchi

ट्राइबल एरिया में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने को 153 वर्मी कंपोस्ट प्रोडक्शन यूनिट बनवाएगा VEGFED

Ranchi: आदिवासी बहुल इलाकों में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने को वेजफेड, झारखंड (The Jharkhand State Aadivasi Co-Operative Vegetable Marketing Federation Ltd, Ranchi) वर्मी कंपोस्ट प्रोडक्शन यूनिट तैयार कराने में लगा है. इसके लिए उसकी ओर से 153 यूनिट तैयार किए जाने का लक्ष्य फिलहाल तय हुआ है. वेजफेड ने 153 शेड सह टू (दो) बेड वर्मी कंपोस्ट प्रोडक्शन यूनिट तैयार कराने को एजेंसियों से मदद मांगी है. यूनिट तैयार कराने को ऐसे कॉन्ट्रैक्टर की मदद ली जाएगी जो भवन निर्माण विभाग, झारखंड के स्तर से ISO रजिस्टर्ड हो. इच्छुक संवेदक 6 सितम्बर तक हेसाग, रांची स्थित वेजफेड कार्यालय से जरूरी डाक्यूमेंट्स के लिए संपर्क कर 8 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे होगा लाभ

वर्मी कंपोस्ट प्रोडक्शन यूनिट के जरिये जैविक खाद का उत्पादन करने में आसानी होगी. खेतीबाड़ी के काम में फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होगा. इससे तैयार फसल, सब्जियों की बिक्री से अच्छी कीमत मिलेगी.जरूरत के हिसाब से लाभुक जैविक खाद को बाजार में बेच भी सकेंगे.

Related Articles

Back to top button