JharkhandLead NewsPalamu

झारखंड में सबसे गर्म पलामू, 45.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Palamu : पलामू सहित पूरा झारखंड इन दिनों तपती गर्मी से परेशान है और लगातार राहत की उम्मीद लगाए हुए है. पलामू का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक रिकार्ड किया जा रहा है. यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है. यहां औसत से अधिकतम तापमान चार पांच डिग्री अधिक है.

बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ों के कारण पूर्वाहन 11 बजे के बाद लोग घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं.

लगन और रमजान को लेकर शाम और सुबह के समय ग्राहक दुकानों में पहुंच रहे हैं. महिलाएं एवं पुरूष व बच्चे सिर एवं चेहरे को ढक कर घरों से निकल रहे हैं.

इधर, सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 6 बजे से 12 बजे किया गया है. बावजूद यह समय बच्चों के लिए अभिशाप की तरह लग रहा है. खासकर सरकारी विद्यालय, जहां के विद्यार्थी 5 से 6 किलो मीटर पैदल या साइकिल से चलकर स्कूल पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

22 अप्रैल से राहत की उम्मीद

तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की उम्मीद जगायी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से सटे आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे 22 अप्रैल के बाद राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश का आसार हैं. साथ में गर्जन के साथ तूफान चलने की संभावना भी जतायी गयी है. अनुमान लगाया गया है कि राज्य के पूर्वी और उससे सटे हुए मध्यवर्ती भाग में गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बीते 24 घंटे में झारखंड में तापमान शुष्क बना रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में रिकार्ड किया गया.

उन्होंने बताया है कि अगले पांच दिनों तक झारखंड में चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें:बिहार एसटीएफ ने आरा स्टेशन से दो कुख्यात हथियार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पलामू में पिछले पांच दिनों का तापमान

दिनांकअधिकमन्यूनतम
15 अप्रैल43.0624.03
16 अप्रैल42.0428.03
17 अप्रैल43.0324.08
18 अप्रैल45.0124.03
19 अप्रैल45.0224.01
20 अप्रैल45.0624.00

 

इसे भी पढ़ें:दरभंगा में कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की हत्या मामले में 7 महिलाओं को सुनायी आजीवन कारावास की सजा

Related Articles

Back to top button