
Ranchi/Deoghar : देवघर में पिछले दिनों रामनवमी के दौरान त्रिकूट पर्वत पर रोप वे हादसा हो गया था. इसमें तीन पर्यटकों की जान चली गयी थी. रेस्क्यू के दौरान 40 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया था. रेस्क्यू आपरेशन के बाद इसमें शामिल स्थानीय लोगों को सरकार की ओर से सम्मानित किया गया था. आज देवघर जिला प्रशासन ने ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरे के उपयोग से मदद देने वाले आपरेटरों को भी सम्मानित किया.
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने त्रिकूट रोपवे घटना के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ट्रॉली में फंसे हुए लोगों को खाद सामग्री पहुंचाने वाले 8 ऑपरेटरों को सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया
उनके अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना दिखाने को सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर उनका मान बढाया. इसके अलावे डीसी ने सभी को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि वे सभी टेक्नॉलोजी के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करें ताकि नये तकनीकों को अपनाते हुए इस दिशा में बेहतर कार्य किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा तकनीकों का लाभ लोगों को मिलता रहे.
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अनिकेत सच्चान, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ विभिन्न ड्रोन ऑपरेटर भी उपस्थित थे.




