Bihar

मुंगेर में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, वर्दी और पिस्टल के साथ सायरन लगे स्कार्पियो से घूमता था जालसाज

Munger : जिले के एसपी जगरनाथ जला रेड्डी के निर्देश पर नक्सल प्रभावित लरैयाटांड़ थाना पुलिस के थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर के नेतृत्व में गोविंदपुर में छापामारी कर फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार फर्जी दारोगा गोविंदपुर निवासी राहुल पासवान खुद को बेगूसराय में तैनात होने की बात बताता था. वह वर्दी और पिस्टल के साथ सायरन लगे स्कार्पियो से घूमता था. वह लगभग पांच वर्षों से फर्जी दारोगा बन अवैध उगाही कर रहा था. वहीं फर्जी दारोगा का पिता दूसरी बार वार्ड सदस्य और पत्नी पंचायत समिति सदस्य बनी है.

इसे भी पढ़ें : JHARKHAND PANCHAYAT: चुनाव लड़ना है तो इनके लिए जरूरी है 1932 का खतियान !

Related Articles

Back to top button