
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मोड को बदल दिया है. अब लिखित परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड न होकर ओएमआर बेस्ड ली जायेगी. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है केवल परीक्षा के मोड को बदला गया है. विज्ञापन की अन्य शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी.
बताते चलें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कुल 285 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया है. इस विज्ञापन के तहत इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति की जायेगी. इसमें इलेक्ट्रिकल के 46, सिविल के 188 और मैकेनिकल के 51 पद हैं.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND PANCHAYAT: चुनाव लड़ना है तो इनके लिए जरूरी है 1932 का खतियान !




