JamshedpurJharkhandLead News

BIG NEWS : बन्ना ने मंत्री पद पर रहने की योग्यता खोयी, झूठ पर झूठ बोल रहे : सरयू राय

"अब मंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने प्रोत्साहन राशि का पैसा लिया नहीं, लौटा दिया है. यह ठीक वैसा है जैसे कोई चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर थानेदार से कहे कि वह चोरी का धन वापस लौटा दे रहा हूं."

Jamshedpur : पूर्व मंत्री और जनशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि  बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद पर बने रहने की योग्यता खो दी है. बकौल श्री राय कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला में मंत्री झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में महालेखाकार को जो पत्र भेजा है, उसे मैंने जारी कर दिया है. उनका एक झूठ पकड़ा गया है. अब वे कह रहे हैं कि उन्होंने प्रोत्साहन राशि का पैसा लिया नहीं लौटा दिया है. यह ठीक वैसा है जैसे कोई चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर थानेदार से कहे कि वह चोरी का धन वापस लौटा दे रहा हूं.

सरयू राय ने यह पत्र जारी कर दिया चुनौती का जवाब 

बता दें कि  विधायक सरयू राय द्वारा अवैध रूप से राशि की निकासी का आरोप लगाये जाने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंत्री कोषांग के लिए प्रोत्साहन राशि का आदेश रद्द करते हुए कहा था कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं और सार्वजनिक जीवन व्यतीत करना उनका कर्तव्य है. उन्होंने विभाग के मंतव्य के उपरांत मंत्री कोषांग में कर्मियों को प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति दी थी. अब इसे रद्द करते हुए उक्त प्रोत्साहन राशि को स्वास्थ्य विभाग के अधीन अन्य जरूरतमंद कर्मियों को वितरित करने का आदेश दे दिया है. बन्ना ने मंत्री ने  चुनौती दी कि  सरयू राय बतायें कि मंत्री कोषांग के लोगों को कब, कैसे और किस खाते में पैसा मिला.  इसके जवाब में सरयू राय ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि  मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनसे जानना चाहा है कि प्रोत्साहन राशि का पैसा कहां गया, इसे वे बतायें. राय के अनुसार मंत्री के अनुसार पैसा किसको मिला, यह भी मैं ही बताऊं. राय ने लिखा है कि एक नमूना पेश कर रहा हूं, जिसे स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भेजा है और इसके साथ ही एक पत्र भी जारी किया है.

इसे भी पढ़ें – Update : आरोपों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना प्रोत्साहन राशि का आदेश किया रद्द, भुगतान का प्रमाण देने की चुनौती के बाद सरयू ने दिया सबूत

इसे भी पढ़ें –  बन्ना गुप्ता ने भ्रष्टाचार किया, साक्ष्य से छेड़छाड़ और महापुरुष का अपमान किया, सीएम जांच करायें, रिपोर्ट आने तक मंत्री को बर्खास्त करें : सरयू

 

Related Articles

Back to top button