
Palamu : बिहार से सटे पलामू जिले के सूदूरवर्ती हरिहरगंज बाजार क्षेत्र में पहरा दे रहे नाईट गार्ड 30 वर्षीय नेपाली युवक लोकेंद्र बहादुर को पेट में चाकू गोदकर गम्भीर रूप से घायल करने वाला बदमाश रंजय सिंह उर्फ रामजय सिंह, पिता शिवनंदन सिंह औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोड़ीहा गांव निवासी को पुलिस ने पलामू एसपी के निर्देश पर अनुसंधान के दौरान धर दबोचा. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चाकू, एक टार्च, खून से रंगे फुलपैंट और गमछा भी बरामद किया गया है.
इस संबंध में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने चाकू से मारने की बात स्वीकार कर लिया है, जिसमे आपसी विवाद को झगड़ा का कारण बताया गया है.
बहरहाल गिरफ्तार व्यक्ति से पूछ ता कर रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर इसके सही कारणों को पता करने में तत्पर है. बता दें कि घटना बुधवार की तड़के उस समय घटी जब ड्यूटी के दौरान अपराधी युवक ने चाकू गोदकर नाईट गार्ड को गंभीर रूप से घायल करने के बाद भाग निकला था.
घायलावस्था में ही नेपाली युवक थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पहले उसे गंभीर जख्मी हालत में पेट्रोलिंग गाड़ी से ईलाज के लिए हरिहरगंज सीएचसी में भर्ती करवाया.
इसे भी पढ़ें:7 वर्षों में अतिसंवेदनशील कैटगेरी से हट गये रांची जिले के 232 बूथ
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए उसे तत्काल रेफर कर दिया था. इस दौरान उसे सासाराम( जमुहार) के नारायणा मेडीकल कॉलेज ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान नाईट गार्ड की मौत हो गयी.
लोकेंद्र नेपाल के आछानु जिले के नाडा गांव का निवासी बताया गया है. उसकी असामयिक मौत पर शहर के कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
इसे भी पढ़ें:PANCHAYAT ELECTION: उग्रवाद प्रभावित सिमडेगा में 77 फीसदी मतदान केन्द्र अति संवेदनशील




