
Rohit Kumar
Jamshedpur: आधी आबादी की अस्मत यहां खतरे में है. झारखंड में हर दिन पांच दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. यह आकड़ा चौंकानेवाला है. अगर बीते पांच साल की बात करें तो झारखंड में हर साल 1584 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं साल 2017 से साल 2021 तक की बात करें तो राज्य के जिलों में कुल 7920 मामले सामने आए हैं. अकेले जनवरी और फरवरी 2022 में कुल 217 मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले रांची जिले से सामने आए हैं.
रांची में हर दो दिन में एक दुष्कर्म का माामला सामने आ रहा है. साल 2017 से साल 2021 के बीच कुल रांची जिले में कुल 965 दुष्कर्म में मामले दर्ज किए गए. जनवरी और फरवरी माह (2022) में ही 25 मामले सामने आ गए हैं. जमशेदपुर में यह आंकड़ा मात्र 417 है. यानी जमशेदपुर में हर पांच दिन में एक दुष्कर्म का मामला सामने आता है. जनवरी और फरवरी 2022 में अब तक 13 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए. धनबाद में यह आंकड़ा 393, बोकारो में 368, सरायकेला-खरसावां जिले में 142 और पश्चिमी सिंहभूम में 332 है.
झारखंड में बीते पांच साल में दुष्कर्म के मामले (2017-2021)
- 2017- 1338
- 2018 -1478
- 2019-1693
- 2020-1794
- 2021- 1617
- 2022 (जनवरी-फरवरी) 118
जिलावार में बीते पांच साल में दुष्कर्म के मामले - 2017- 2018- 2019- 2020- 2021- 2022- जनवरी-फरवरी
- रांची -158- 179- 191- 231- 206- 25
- पूर्वी सिंहभूम- 65- 67- 89- 104- 92- 13
- पश्चिमी सिंहभूम- 38- 52- 66- 96- 80- 15
- बोकारो- 65- 67- 86- 83- 67- 6
- धनबाद – 65 – 67- 104- 82- 75- 20
- सरायकेला – 23 -33 -31- 24- 31- 5
स्रोत – https://www.jhpolice.gov.in/
Jamshedpur : आदित्यपुर की महिला पार्षद ने जूनियर इंजीनियर को धमकाया, कहा-पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर ठीक नहीं




