JharkhandKhas-KhabarLead NewsNationalRanchi

कभी जांबाजी तो कभी घटनाओं से हमेशा चर्चा में रहता है झारखंड का सबसे बड़ा रेस्क्यू करने वाला MI-17 Helicopter

Akshay Kumar Jha

Ranchi: पिछले 45 घंटे से पूरे देश की नजर झारखंड पर टिकी हुई थी. इन 45 घंटों में 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया. घटना देवघर जिले के मनोहरपुर प्रखंड के त्रिकुट पर्वत की है. रामनवमी के दिन शाम के चार बजे करीब 60 लोगों ने बकायदा पैसे देकर अपनी बदकिस्मती खरीदी. देश का सबसे ऊंचाई वाले रोपवे में से एक की सवारी करने सभी ट्रॉली पर सवार हो गए. लेकिन रोपवे दुर्घटना का शिकार हो गया. एक महिला की मौत उसी वक्त हो गयी. ग्रामीणों की मदद से कुछ लोगों को बचाया जा सका.

बाकी करीब 48 लोग 2500 फीट ऊपर हवा में लटक गए. अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य रविवार (10 अप्रैल) को नहीं शुरू किया जा सका. लेकिन सोमवार की सुबह से ही एयरफोर्स, एनडीआरएफ, आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ रेस्क्यू का काम शुरू किया. यूं तो जितने भी जवान और ग्रामीण इस काम में लगे उन्हें सैल्यूट तो मिल ही रहा है. लेकिन हीरो एयर फोर्स के MI-17 को बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : बहन ने भाई पर तरस खाकर रहने के लिए दिया था कमरा, पति के गुजरने पर किया मकान पर कब्जे का प्रयास

ये वही MI-17 है, जिसमें सवारी के दौरान रक्षा प्रमुख की गयी थी जान

इंडियन एयरफोर्स का MI-17 हेलिकॉप्टर हमेशा ही चर्चा में रहता है. देश में कई रेस्क्यू ऑपरेशन इस हेलिकॉप्टर से किए गए हैं. MI-17 सबसे ज्यादा उस वक्त चर्चा में आया जब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत समेत 13 लोगों की जान तमिलनाडू के कुन्नुर में इस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चली गयी थी. इसके बाद डिफेंस मिनिस्ट्री ने ही संसद में बताया कि बीते पांच साल में इस हेलिकॉप्टर के दुर्घटना होने की वजह से 21 लोगों की जान अब तब जा चुकी है. झारखंड के देवघर रोपवे हादसे के बाद इसी MI-17 को रेस्क्यू के लिए लगाया गया. एक MI-17 और एक MI-17 V5 मॉडल के हेलिकॉप्टर थे. MI-17 V5 में ही बिपिन रावत अपनी पत्नी के समेत 13 लोगों के साथ सवार थे, जब उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा : चैंबर ने अतिरिक्त बाजार शुल्क के विरोध में विधायक दीपक बिरूवा को सौंपा ज्ञापन

रेसेक्यू के दौरान दो लोगों की गयी जान

रेस्कयू के दौरान बड़ी ही बहादुरी के साथ सभी जवानों ने रेस्क्यू के काम को अंजाम दिया. देश भर में इन जवानों की हौसला अफजाई हो रही है. न्यूज विंग की तरफ से इन सभी को एक ग्रैंड सेल्यूट है. लेकिन बेहद अफसोस भी कि रेस्क्यू के दौरान दो लोगों की जान चली गयी. राकेश मंडल का बेल्ट रेस्क्यू के दौरान खुल गया और थोड़ी देर तक हेलिकॉप्टर से लटकने के बाद उनका हाथ छूट गया और वो करीब 3000 फीट नीचे गिर गए और उनकी जान चली गयी. वहीं शोभा देवी नाम की महिला की भी जान रेस्क्यू के दौरान चली गयी. MI-17 से रस्सी के सहारे नीचे उतर रही शोभा करीब 1000 फीट से अचानक जमीन पर आ गिरी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानें MI-17 को

रूस के हेलिकॉप्टर वेबसाइट के मुताबिक MI-17 V5 को पर्सनल ट्रांस्पोर्ट या कारगो के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें रेस्क्यू और सर्च अभियान में भी लागाया जाता है. इस हेलिकॉप्टर को हथियारों से भी लैस किया जा सकता है. ये हेलिकॉप्टर 4000 किलोग्राम का नजन लेकर 250 किमी की रफ्तार से उड़ सकता है. रूस के साउथवेस्ट में बसे कजान शहर में इसका निर्माण किया जाता है. भारत के अलावा रूस इसे क्यूबा, अंगोला, हंगरी, नॉर्थ कोरिया और पोलैंड जैसे देशों में सप्लाई करता है.

इसे भी पढ़ें:पटना: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी, छात्रों को लगाया 35 करोड़ का चूना

Related Articles

Back to top button