JamshedpurJharkhand

पटमदा में शांतिपूर्ण निकाला गया रामनवमी का झंडा जुलूस

Patamda : पटमदा के लावा स्थित श्री श्री सार्वजनिक रामकृष्ण मंदिर एवं महावीर अखाड़ा ब्लॉक कॉलोनी कमेटी की ओर से रामनवमी का विसर्जन झंडा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया. महावीर अखाड़ा का जुलूस ब्लॉक कॉलोनी से निकलकर बिरसा चौक होते हुए बेलटांड़ बाजार पहुंची जबकि रामकृष्ण मंदिर का जुलूस लावा से निकलकर बेलटांड़ बाजार पहुंचा. यहां झंडा मिलन के बाद प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर रामकृष्ण मंदिर कमेटी का जुलूस जोड़सा रोड होते हुए लावा लालबांध बजरंगबली मंदिर में झंडा मिलन के बाद विसर्जित किया गया. जबकि महावीर अखाड़ा का जुलूस बेलटांड़ से बिरसा चौक होते हुए पटमदा बाजार तक जाने के बाद विसर्जित कर दिया गया.

महावीर अखाड़ा ब्लॉक कॉलोनी का नेतृत्व महावीर महतो जबकि रामकृष्ण मंदिर कमेटी के जुलूस का नेतृत्व विजय कुमार पंडित ने किया. इस दौरान मुख्य रूप से मुचिराम बाउरी, तरूण महतो, दीपक महतो, कार्तिक महतो, पोलटू मिश्रा, दीपक महतो, स्वपन महतो, पूर्ण सिंह, अमित प्रमाणिक, वंशी दास, हेमंत सिंह, बिलास महतो, विकास रजक, सोमनाथ दत्त, शुभम कुमार समेत सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे. जबकि लावा रामकृष्ण मंदिर कमेटी में हृदय कुंभकार, प्रवीण मल्लिक, मिलन दास, राजेश कुमार गोराई, निर्मल सिंह, विश्वनाथ मल्लिक समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. इस दौरान पटमदा बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज, सीओ चंद्रशेखर तिवारी, पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम, अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, अगस्टीन लुगुन, एएसआई नरेश कुमार गणेश चंद्र मुंडा के अलावे शांति समिति के सदस्य बृंदावन दास, चंद्रशेखर टुडू, विजय कुमार मंडल, जितुलाल मुर्मू व ईशान चंद्र गोप आदि सक्रिय रहे. विसर्जन जुलूस शाम 4 बजे से 7 बजे तक चला. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते हुए जय श्री राम के गगनभेदी नारों से श्रद्धालुओं ने पूरे पटमदा क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. जुलूस में बिना चिकित्सक के पटमदा सीएचसी की टीम मौजूद रही. जिसमें मुख्य रूप से ड्रेसर विप्लव दत्त, भूपेश प्रमाणिक व रोहित लकड़ा शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा शंभू शिवालय मंदिर के समीप पियाऊ का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button