JamshedpurJharkhand

दीक्षांत समारोह का विरोध करने वाले समस्त छात्रों का पैसा होगा वापस : कुलपति

डॉ आरके चौधरी बने घाटशिला कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज, डॉ टी पांडेय को कोल्हान विश्विद्यालय के ब्रांच ऑफिस का प्रभार

Jamshedpur : कोल्हान विश्विद्यालय में शनिवार को हुई सिंडिकेट की बैठक में कुलपति डॉ. गंगाधर पंडा ने विश्विद्यालय द्वारा विगत 8 अप्रैल को आयोजित किये गये दीक्षांत समारोह का विरोध करने वाले समस्त छात्रों को उनके द्वारा जमा किये गये 500-500 रुपये लौटा दिये जाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर छात्रों को बताया गया है कि 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दीक्षांत समारोह में जमा किये गये पैसे लौटाने के लिए केयू का पोर्टल खुला रहेगा. इसे लेकर छात्रों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा जिस बैंक डिटेल से पैसे भेजे गये थे. उक्त बैंक डिटेल के आधार पर ही छात्र को पैसे लौटाये जायेंगे. वहीं जिन छात्रों ने इंटरनेट कैफे आदि से पैसे जमा किये थे. उन्हें अपना आधार, रोल नंबर, इनरोलमेट नंबर एवं आईएफएससी कोड के साथ अपने या परिजनों का बैंक डिटेल जमा करने को कहा गया है. इसे लेकर कोल्हान विश्विद्यालय के द्वारा ई-मेल आईडी [email protected] जारी किया गया है.

डॉ आरके चौधरी बने घाटशिला कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज

कोल्हान विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. गंगाधर पंडा ने तत्काल प्रभाव से जमशेदपुर स्थित एबीएम कॉलेज के मैथली विभाग के सहायक प्रोफेसर सह केयू के ब्रांच आफिस के इंचार्ज डॉ आरके चौधरी को घाटशिला कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज नियुक्त किया है. वहीं एबीएम कॉलेज के संस्कृत विभाग में पदस्थापित डॉ टी पांडेय को जमशेदपुर स्थित कोल्हान विश्विद्यालय के ब्रांच आफिस को समालने की जिम्मेदारी सौंपी है.

19 अप्रैल की छुट्टी अब 13 को

कोल्हान विश्वविद्याल के द्वारा पांचवें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के बाद 9 अप्रैल को विवि समस्त महाविद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई थी. उक्त तिथि को विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 13 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय समेत विवि के पीजी विभाग आंगीभूत कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़ें – डॉ. दिनेश षाड़ंगी अपने पुराने कार्यकर्ता का हालचाल जानने पहुंचे मातापुर

Related Articles

Back to top button