JamshedpurJharkhand

डॉ. दिनेश षाड़ंगी अपने पुराने कार्यकर्ता का हालचाल जानने पहुंचे मातापुर

Jamshedpur : डॉ. दिनेश षाड़ंगी अपने पुराने कार्यकर्ता का हालचाल जानने मातापुर पहुंचे. विगत कुछ दिन पहले मातापुर निवासी भरत पात्र की तबीयत खराब था, और वे झारग्राम में इलाजरत थे. 2 दिन पहले ही उन्हें क्लिनिक से छुट्टी मिली थी, तथा डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी सर्जन से मिलने की सलाह दी थी.

डॉ. दिनेश षाड़ंगी भरत पात्र से मिलने तथा बेहतर इलाज के लिए उचित सलाह परामर्श देने उनके मातापुर आवास पहुंचे और उनकी जानकारी ली, तथा बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के डॉक्टर से दूरभाष पर वार्ता भी किये. शायद मंगलवार को श्री पात्र कोलकाता के लिए रवाना होंगे. डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नही, वे हमेशा पात्र के साथ हैं और उनसे जितना भी सहयोग हो पायेगा, वे करेंगे. उनके साथ कोकिल महतो, स्वपन महतो, लखीन्दर कपाट, संजय कालिंदी समेत कई सारे ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – JSBCL की दुकानों के संचालन में स्थानीय युवकों को मौका देगी सरकार

Related Articles

Back to top button