JharkhandLead NewsRanchi

गुरुजी मेरे भगवान, सीएम मेरा भतीजा, गलत करेगा तो बोलेंगेः लोबिन

Ranchi: झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झामुमो सुप्रीमो गुरुजी मेरे भगवान हैं और सीएम मेरा भतीजा, सरकार में गलत होगा तो बोलेंगे ही. उन्होंने कहा कि वे हर दिन सुबह उठकर भगवान को याद करते हैं उसके बाद शिबू सोरेन को याद करते हैं. ऐसे में कोई उन्हें शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने से कैसे रोक सकता है. क्योंकि गुरुजी उनके गुरु और भगवान हैं. श्री हेम्ब्रम शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सरकार गिराने का बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है. फिर कहा कि हम क्यों सरकार गिराएं.

हम पहले विधायक हैं जो गुरुजी के लिए अपनी सीट खाली करने के लिए तैयार थे. लेकिन उस समय भी गुरुजी को कमजोर करने के लिए उन्हें तमाड़ से उपचुनाव लड़ाया गया. पार्टी को पता करना चाहिए कि वे लोग कौन थे जो गुरुजी को कमजोर करना चाहते थे.

इसे भी पढ़ें:JAC UPDATE : नौवीं एवं 11 वीं के वि‍द्यार्थ‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, पंजीयन सह परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने की तारीख बढ़ी

मेरी जनसभा में आने से समर्थकों को रोका गया

उन्होंने कहा कि मेरी जनसभा में समर्थकों को आने से रोका गया. समर्थकों के आने के दौरान रात में बोरियो, मंडरो, तालझरी समेत अन्य इलाकों में पुलिस उतार दिया गया और तीन बजे सुबह चेकनाका बना दिया गया. सभी को रोक दिया गया. जनसभा में काफी संख्या में महिलायें भी थीं जो बच्चों के साथ थीं, उन्हें काफी परेशानी भी हुई.

आखिर उन्हें किसके इशारे पर रोका गया. जब इस बारे में थाने से पूछा गया तो उनका कहना था कि ऊपर से आदेश था. ऐसा क्यों हो रहा है?

इसे भी पढ़ें:खनिज व सीमेंट का Loading/Unloading नहीं होने वाले रेलवे साइडिंग को क्षेत्रीय स्तर से ही जारी होगी CTE और COT

जमीन की लूट मची हुई है

लोबिन ने कहा कि सरकार ने जो CNT-SPT कानून बनाया है उसे सख्ती से लागू करे. हमारी जो मांग है वो अलग से नहीं है, सरकार ने ही एक्ट बनाया है. राज्य में जमीन की लूट मची हुई है. कमिश्नर, डीसी व एसडीओ केवल देखता रहता है.

इसे भी पढ़ें:CBI ने बीरभूम में 9 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुंबई से 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button