
Ranchi: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के लिए कल्याण विभाग द्वारा संचालित दो नए एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय में 240 स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा. दरअसल, एकलव्य मॉडल आवासीय बालक उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी और एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका उच्च विद्यालय गर्जा सिमडेगा में रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा जिला के बच्चों का चयन किया गया था. कोरोना की रफ्तार धीमे होने के कारण इन्हें शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इन स्कूलों में फिर से नामाकंन कराने के लिए मौका दिया गया है.
कोविड के कारण विद्यालयों का नहीं हो पाया था संचालन
जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-2021 के रिक्ति के अनुसार षष्ठम- सप्तम वर्ग (वर्ग) (6, 7) के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी और गरजा सिमडेगा में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था. कोविड-19 के कारण उक्त विद्यालयों का संचालन समय पर नहीं किया जा सका. ऐसे में उतीर्ण छात्र व छात्राएं उक्त विद्यालय फिर से उक्त दोनों स्कूल में अपना नामांकन करा सकते हैं. जिन छात्रों का पहले चयन हुआ था अब वे वर्ग 6,7 या 8 में नामांकन के लिए इच्छुक है तो उन्हें 20 मार्च 2022 तक संबंधित जिले के जिला कल्याण पदाधिकारी से संपर्क करना होगा. अपने वर्तमान विद्यालय से उतीर्ण प्रमाण पत्र के आधार पर वे अपना नामांकन करा सकते हैं.
20 मार्च के बाद आवेदन पर किसी प्रकार का नहीं किया जाएगा विचार
इस संबंध में उप निदेशक कल्याण, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची की ओर से कहा गया है कि 20 मार्च के बाद उनके आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा. बीते शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में पांच जिलों के कुल 240 स्टूडेंट्स का चयन हुआ था. जिसमें 120 बालक और 120 बालिकाएं हैं.




