JharkhandLead NewsRanchi

रांची की मेयर आशा लकड़ा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की नगर आयुक्त की शिकायत

Ranchi: शुक्रवार को मेयर डॉ आशा लकड़ा ने नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि का गैर कानूनी तरीके से उपयोग करने व निगम परिषद् से योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त किए बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य निष्पादित करने की जानकारी दी.

मेयर ने उन्हें बताया कि रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने स्थाई समिति/निगम परिषद् से 48 योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त किए बिना ही न सिर्फ टेंडर प्रक्रिया पूरी की, बल्कि संबंधित योजनाओं का निष्पादन भी कर दिया. अब नगर आयुक्त 48,93,76,278 रुपये की 48 योजनाओं को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने के लिए दबाव बना रहे है.

इसे भी पढ़ें:3.75 करोड़ रुपये खर्च कर राज्य सरकार सातवीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को करायेगी NTSE, OLYMPIAD, CLAT और NDA की तैयारी

कानून सम्मत कार्रवाई की मांग

मेयर ने केंद्रीय मंत्री से यह भी कहा कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 का उल्लंघन कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं. नियमानुसार किसी भी योजना से संबंधित प्रस्ताव पर स्थाई समिति व रांची नगर निगम परिषद् की स्वीकृति अनिवार्य है.

उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि रांची नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए कानून सम्मत कार्रवाई करे.

वही विभागीय सचिव मनोज जोशी ने मेयर डॉ आशा लकड़ा को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर झारखंड सरकार से पत्राचार कर जवाब मांगा जाएगा. जिससे कि 15वें वित्त आयोग के तहत नगर निकायों को आवंटित की गई राशि का सदुपयोग हो सके.

इसे भी पढ़ें:रामनवमी शोभायात्रा व अखाड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संजय सेठ

Related Articles

Back to top button