BiharCrime NewsNEWS

समस्तीपुर में अपराधियों ने सीएसपी केंद्र से लूटे 80 हजार, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Samastipur: जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं. हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर शुक्रवार को परतापुर चौक के पास मोबाइल दुकान सह सीएसपी में घुसकर 80 हजार रुपये लूट लिये हैं. विरोध करने पर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया है. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएसपी संचालक राहुल राय ने बताया कि वे अपनी दुकान बैठे हुए थे. उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी आये.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: प्रकोप के बाद पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या 20 से कम, 24 घंटे में चार संक्रमित मिले-इनमें 3 रांची से

एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा , जबकि दो अपराधी पिस्टल लेकर दुकान में घुस गए. पिस्टल की नोक पर दोनों लूटपाट करने लगे. अपराधी गल्ले में रखे 80 रुपये निकलने लगे. इस दौरान बाहर खड़ी उनकी चाची प्रमिला देवी ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी चाची को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. प्रमिला देवी के सीने में गोली लगी है. घायल प्रमिला देवी को उनके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में महिला उपचार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button