JharkhandLead NewsNEWSRanchi

T20 WC: एक हार ने भारत को परेशानी में डाला, अब बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल चाहिए जीत

New Delhi: टी-20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार ने परेशानी में डाल दिया है. अब भारत को बेलाग सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे. ये दोनों मुकाबले में बांग्लादेश व जिम्बाबे के साथ है. निसंदेह दोनों ही टीमों को भारत के मुकाबले कमजोर आंका जाता है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दो नवंबर को होने वाला मुकाबला भारत के लिए करो या मरो के समान होगा. इस मुकाबले में भारत के लिए वैसी चूक की रत्ती भर भी गुंजाइश नहीं है जैसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हुई.

 

रविवार को टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से 5 विकेट से हार गई. इस हार से ग्रुप-2 की 6 में से 5 टीमें अंतिम चार में पहुंचने की होड़ में शामिल हो चुकी है. इस ग्रुप में नीदरलैंड एकमात्र ऐसी टीम है जो मुकाबले से बाहर हो चुकी है. वजह यह है कि यह टीम अपने तीन मुकाबले हार चुकी है. फिलहाल सबसे अच्छी स्थिति में दक्षिण अफ्रीकी टीम है. तीन मैचों से साउथ अफ्रीका के पांच पॉइंट्स हैं. उसके अब पाकिस्तान और नीदरलैंड से मैच बाकी हैं. दोनों मैच जीतने पर टीम 9 अंक के साथ टेबल टॉपर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. यदि पाकिस्तान से साथ हार भी जाती है तो साउथ अफ्रीका अंतिम चार में पहुंच सकती है. उसके सात प्वाइंट हो जाएंगे और रन रेट पहले से ही बेहतर है.

टीम इंडिया को अब बुधवार को बांग्लादेश से मैच खेलना है. यह मैच भारत के लिए काफी अहम हो गया है. यहां अगर भारत जीतती है तो उसके छह अंक हो जाएंगे, फिर जिम्बाबे को हराना मुश्किल नहीं होनी चाहिए. ऐसी स्थिति भारत आठ अंक हासिल कर दमदार तरीके से सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी.

 

पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन संभावना जीवित है. यदि पाकिस्तान टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है भारत बांग्लादेश से हार जाता है तब पाकिस्तान के लिए संभावना बनेगी. और फिर रन रेट का आधार बनेगा. लेकिन यहां भी पाकिस्तान के लिए भारत चुनौती होगा. फिलहाल पाकिस्तान के तीन मुकाबलों में दो अंक है. पाकिस्तान को अभी दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश से भिड़ना है. इधर, बांग्लादेश पर नजर दौड़ाएं तो उसे अभी भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है और दोनों को पछाड़ने के बाद ही सेमीफाइनल में जगह बन सकती है.

Related Articles

Back to top button