
Kandra : नाग-नागिन की अठखेलियां हमेशा से मनुष्यों के लिए कौतूहल का विषय रही हैं. नाग-नागिन के जोड़ों को मिलन करते देखने को बहुत से लोग शुभ मानते हैं, तो कई लोग मिलन कर रहे नाग-नागिन पर कपड़ा डालने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही नाग-नागिन का जोड़ा मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा रेलवे स्टेशन के निकट गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के समीप एक घर के पास दिखा.
नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जैसे-जैसे इसकी खबर आसपास के इलाके में फैली, सांप के जोड़े को देखने के लिए लोग जुटने लगे. लेकिन भारी भीड़ जुटने के बावजूद नाग-नागिन के इस जोड़े पर कोई असर नहीं पड़ा. वे बेखौफ अपनी अठखेलियों में मस्त रहे. लंबे समय लोगों ने नाग-नागिन के इस मिलने को कौतूहल के साथ देखा. कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद भी किया. भीड़ में शामिल महिलाएं नाग-नागिन के जोड़े को भक्ति भाव से प्रणाम करती दिखीं. काफी देर तक अठखेलियां करने के बाद नाग का यह जोड़ा झाडिय़ों में विलीन हो गया.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : कदमा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, प्रेम प्रसंग का कोण जांच रही पुलिस




