ChaibasaJamshedpurJharkhand

राज्यपाल के 8 को चाईबासा आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं महामहिम

Chaibasa : झारखंड राज्यपाल रमेश बैस आगामी 8 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा आ रहे हैं, वे यहां कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री तथा पदक प्रदान करेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने एक बैठक की. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ प्रो अरुण कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार प्रो जयंत शेखर, प्रशिक्षु आइएएस रवि जैन, चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशींद्र कुमार बड़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो भी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ आज बैठक की गयी. बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ निर्धारित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : बजरंग अखाड़ा समिति रामनवमी पर खड़ंगाझार विकास मैदान में 9 अप्रैल को करेगी भजन संध्या

Related Articles

Back to top button